लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को-ऑपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन ने आवास ऋण ब्याज दर घटाकर 6.75 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी मकान खरीदारों के लिये अच्छी खबर है। दिल्ली को-ऑपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लि. ने आवास ऋण पर ब्याज दर 7.45 प्रतिशत से घटाकर 6.75 प्रतिशत कर दिया है।

पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने संपत्तियों की सर्किल दर में 20 प्रतिशत कमी किये जाने की घोषणा की थी। उसके बाद निगम ने ब्याज दर घटाये जाने का ऐलान किया है।

दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार सहकारिता मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने निगम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दरों में कटौती करने को कहा।

निगम के चेयरमैन राजेश गोयल ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के निर्देश पर दिल्लीवासियों के लिये मकान खरीदने पर ब्याज दर 7.45 प्रतिशत से घटाकर 6.75 प्रतिशत किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि यह ब्याज दर निजी क्षेत्र के बैंकों के ब्याज दर के मुकाबले काफी कम है।

ब्याज दर में इस कटौती से कर्ज की किस्त 803 रुपये प्रति लाख से कम होकर 760 रुपये प्रति लाख हो जाएगी।

बयान के अनुसार निगम मध्यम वर्ग और कमजोर तबकों के लिये आकर्षिक कर्ज पैकेज शुरू करने की योजना बना रहा है।

दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह रिहायशी वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियों के लिये सर्किल दर छह महीने के लिये 20 प्रतिशत घटा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक