लाइव न्यूज़ :

इस्पात की कीमतों में बढ़ोतरी पर गहरी चिंता: ईईपीसी इंडिया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 12:42 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी इंडिया) ने बुधवार को कहा कि हाल में इस्पात की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी से देश के इंजीनियरिंग निर्यात पर विपरीत असर पड़ रहा है।

ईईपीसी इंडिया ने कहा कि इंजीनियरिंग निर्यात को पहले ही कोविड-19 के चलते चुनौतीपूर्ण वैश्विक बाजार का सामना करना पड़ रहा है।

ईईपीसी इंडिया ने बुधवार को कहा कि भारत का इंजीनियरिंग निर्यात अप्रैल-अक्टूबर 2020-21 के दौरान 14 प्रतिशत घट गया।

ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष महेश देसाई ने एक बयान में कहा, ‘‘इंजीनियरिंग निर्यातक इस्पात की बढ़ती कीमतों से बेहद चिंतित हैं। पिछले छह महीनों में हॉट रोल क्वाइल जैसे उत्पादों की कीमतें 35,000 रुपये प्रति टन से बढ़कर 42,000 रुपये प्रति टन हो गई हैं, जो इंजीनियरिंग उद्योग के लिए एक जरूरी कच्चा माल है।’’

उन्होंने कहा कि अन्य आवश्यक धातुओं की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा कठिन होती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव