लाइव न्यूज़ :

डीडी फ्री डिश के ग्राहकों की संख्या चार करोड़ के पार : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 27, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च सरकारी प्रसारक प्रसार भारती की डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) सेवा डीडी फ्री डिश के ग्राहकों की संख्या चार करोड़ को पार कर गई है।

एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

ईवाई फिक्की की मीडिया एंटरटेनमेंट रिपोर्ट-2021 में कहा गया है कि प्रसार भारती की बहु-चैनल फ्री-टू-एयर डीटीएच सेवा के दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी की मुख्य वजह टेलीविजन सेट सस्ते होना, आर्थिक मुद्दे और डीटी रेट्रो चैनल शुरू होना तथा बड़े प्रसारकों का फ्री डिश प्लेटफॉर्म पर लौटना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डीडी फ्री डिश मजबूत वृद्धि की राह पर है। इसके ग्राहकों की संख्या चार करोड़ को पार कर गई है।

एक बयान में कहा गया है कि 2025 तक टीवी सेट वाले परिवारों की संख्या पांच प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। इसमें कनेक्टेड टीवी का प्रमुख योगदान होगा, जिसकी संख्या 2025 तक चार करोड़ हो जाएगी। डीडी फ्री डिश के ग्राहकों की संख्या पांच करोड़ को पार कर जाएगी।

डीडी फ्री डिश का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी शुल्क के गुणवत्ता वाले मनोरंजन और सूचना का एक वैकल्पिक व सस्ता मंच उपलब्ध कराना है।

फिलहाल डीडी फ्री डिश 161 चैनल दिखाता है। इसमें से 91 दूरदर्शन चैनल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव