लाइव न्यूज़ :

डाटा पैटर्न्स का शेयर कारोबार के पहले दिन 29 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर रक्षा और वैमानिकी क्षेत्र को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की आपूर्ति करने वाली डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को कारोबार के पहले दिन 585 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 29 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 47.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 864 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 29.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 754.85 रुपये पर बंद हुआ।

वही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 46.33 प्रतिशत उछलकर 856.05 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 28.29 फीसदी की बढ़त के साथ 750.50 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,916.66 करोड़ रुपये रहा।

डाटा पैटर्न्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह निर्गम के अंतिम दिन 119.62 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 555 से 585 रुपये प्रति शेयर रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव