लाइव न्यूज़ :

डी-मार्ट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 16.4 प्रतिशत बढ़कर 447 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का परिचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 16.39 प्रतिशत बढ़कर 446.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 384.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 10.77 प्रतिशत बढ़कर 7,542 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,808.93 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 10.32 प्रतिशत बढ़कर 6,977.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,325.03 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर तिमाही के दौरान एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शुद्ध लाभ 19.27 प्रतिशत बढ़कर 470.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 394.26 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर कंपनी की आय तिमाही के दौरान 7,432.69 करोड़ रुपये रही।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक नेविल नोरोन्हा ने कहा कि त्योहारी सीजन की बिक्री की वजह से तिमाही के दौरान कंपनी के कारोबार में सुधार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव