लाइव न्यूज़ :

सीएससी, वोडाफोन आईडिया फाउंडेशन ने कमजोर वर्गों के टीकाकरण के लिए हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:20 IST

Open in App

इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय के अधीनस्थ आम सेवा केंद्र (सीएससी), तथा वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन ने कमजोर वर्गों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए हाथ मिलाया है। एक बयान के अनुसार यह पहल देश में कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों पर केंद्रित होगी। वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन दरअसल वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) इकाई है। बयान में गया कहा, ‘‘सीएससी की सीएसआर और शिक्षा इकाई सीएससी एकेडमी, ग्रामीण स्तर के उद्यमियों (वीएलई) के माध्यम से देश भर में टीकाकरण के लिए दस लाख लाभार्थियों के पंजीकरण और टीकाकरण के लिए बुकिंग में मदद करेगी।’’ इस पहल में वीएलई झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों और दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों की पहचान करने और उन तक पहुंचने के लिए एक केंद्र बिंदु के रूप में काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम