लाइव न्यूज़ :

क्रेडआर, हीरो इलेक्ट्रिक ने पेश किया पेट्रोल दोपहिया वाहनों के लिए ‘एक्सचेंज ऑफर’

By भाषा | Updated: November 11, 2020 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर पुराने दोपहिया वाहनों की बिक्री के ऑनलाइन मंच क्रेडआर ने हीरो इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर ‘पेट्रोल वाले दोपहिया वाहनों’ को ई-स्कूटर या ई-बाइक से बदलने की पेशकश (एक्सचेंज ऑफर) की है।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत ग्राहकों को अपने पुराने पेट्रोल दोपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक स्कूटर से आसानी से बदलने की सुविधा मिलेगी। इसके बदले में उन्हें नए वाहन की डिलिवरी कुछ ही दिन के भीतर कर दी जाएगी।

बयान के मुताबिक क्रेडआर ग्राहक के पुराने वाहन के लिए तत्काल पुनर्खरीद की कीमत बताएगा और इस राशि को हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत में अग्रिम तौर पर काट लिया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि इसके लिए ग्राहकों को अपने पेट्रोल दोपहिया वाहनों को हीरो इलेक्ट्रिक के शोरूम में ले जाना होगा। वहां पुराने वाहन का परीक्षण कर क्रेडआर की एक विशेष ऐप के माध्यम से उसकी खरीद कीमत बतायी जाएगी।

क्रेडआर पुराने पेट्रोल वाहन की हालत और दस्तावेजों का सत्यापन करेगा और पुराने वाहन की कीमत को नए हीरो इलेक्ट्रिक वाहन की अंतिम कीमत में से कम कर दिया जाएगा।

अभी यह ऑफर दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, जयपुर, बेंगलुरू और पुणे में उपलब्ध है। बाद में इसे भारत भर में शुरू किया जाएगा।

क्रेडआर के मुख्य रणनीतिक अधिकारी शशिधर नंदीगम ने कहा, ‘‘दोपहिया वाहन श्रेणी में अभी इलेक्ट्रिक वाहन की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम है। ऐसे में इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी कर हम रोमांचित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक