लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रभाव: विदेशी निवेशकों ने मई में अबतक शुद्ध रूप से 4,444 करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: May 23, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई विदेशी निवेशकों ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और भारतीय अर्थव्यवस्था पर उसके पड़ने वाले प्रभाव की चिंता में मई में अबतक भारतीय बाजारों से 4,444 करोड़ रुपये की निकासी की है।

डिपोजिटरी आंकड़े के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने एक से 21 मई के दौरान शेयर बाजार से 6,370 करोड़ रुपये निकाले जबकि बांड में 1,926 करोड़ रुपये लगाये।

इस प्रकार, शुद्ध रूप से एफपीआई ने 4,444 करोड़ रुपये की निकासी की।

मार्निंग स्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक अनुसंधान-हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और उसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता से विदेशी निवेशक बाजार से थोड़ी दूरी बनाकर चल रहे हैं और शेयर बाजार में बड़ी राशि निवेश करने से बच रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि पिछले दो सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्थिति में सुधार के संकेत हैं। इससे कुछ राहत मिली है तथा शुद्ध रूप से निकासी संख्या उल्लेखनीय रूप से घटी है।

इससे पहले, अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 9,435 करोड़ रुपये निकाले गये थे।

कोटक सिक्योरिटीज लि. के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इक्विटी तकनीकी शोध) श्रीकांत चौहान ने कहा कि मुद्रास्फीति में वृद्धि और कर्ज स्तर बढ़ने की चिंता से उभरते बाजारों से एफपीआई पूंजी निकाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उभरते बाजारों में दक्षिण कोरिया और ताइवान में इस माह अबतक क्रमश: 825 करोड़ डॉलर और 344 करोड़ डॉलर निकाले गये। हालांकि इसके उलट इंडोनेशिया में इस दौरान 4.6 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव