लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत : हैरिस

By भाषा | Updated: January 9, 2021 15:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ जनवरी अमेरिका की निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का बेहतर तरीके से निर्माण करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई है, ऐसे में अर्थव्यवस्था की हालत में सुधार के जरिये ही लोगों के जीवनस्तर को बेहतर किया जा सकता है।

हैरिस ने शुक्रवार को विलमिंग्टन, डेलावेयर में संवाददाताओं से कहा कि अर्थव्यवस्था के निर्माण का आशय छोटे कारोबार के मालिकों को पूंजी तक पहुंच उपलब्ध कराना है। इससे छोटे कारोबार समाज के लिए रोजगार का सृजन कर सकेंगे।

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति हैरिस 20 जनवरी को शपथ लेंगी।

हैरिस ने बाइडन के गृह राज्य में कहा, ‘‘हमें अपनी अर्थव्यवस्था का बेहतर निर्माण करना है, जिससे सभी के जीवनस्तर को सुधारा जा सके। इसमें इस बात का कोई मतलब नहीं है कि आप जीवन जीने के लिए क्या करते हैं, आप कहां रहते हैं, छोटे शहर में या बड़े में या कहीं उनके बीच।’’

हैरिस ने कहा कि इसका मतलब श्रमिकों को भविष्य के रोजगार के लिए कौशल प्रदान करना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि हमारे उद्यमी व कंपनियां नवोन्मेषण जारी रखें और शेष दुनिया को प्रतिस्पर्धा में पीछे छोड़ सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव