लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस ने देश में उद्यम संबंधी गतिविधियों को प्रभावित किया: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी ने देश में उद्यम संबंधी गतिविधियों को प्रभावित किया है। इसके कारण प्रारंभिक चरण की उद्यमशीलता गतिविधि 2020-21 में घटकर 5.34 प्रतिशत रह गई है, जो इससे पिछले साल में 15 प्रतिशत पर थी।

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) द्वारा किए गए वैश्विक उद्यमिता विकास (जेम) इंडिया सर्वे के अनुसार कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण लोगों के बीच उद्यमशीलता संबंधित गतिविधियों में गिरावट आई है।

यह सर्वेक्षण विश्व के 45 से अधिक देशों में उद्यमियों और उद्यमशीलता की धारणाओं को लेकर किया गया था। ईडीआईआई (गांधीनगर) ने इस सर्वेक्षण में 3,317 वयस्कों की राय ली है।

ईडीआईआई के महानिदेशक और जेम इंडिया के टीम लीडर सुनील शुक्ला ने पीटीआई-भाषा को बताया, "सर्वेक्षण में पाया गया है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उद्यमशीलता से संबंधित गतिविधियों के प्रमुख संकेतक 'टीईए' में गिरावट आई है।"

सर्वेक्षण में पाया गया कि महिला उद्यमशीलता गतिविधियों में 79 प्रतिशत की कमी आई, जबकि पुरषों की उद्यमशीलता की गतिविधियों में 53 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

सर्वेक्षण के अनुसार 2019–20 में कुल उद्यमशीलता गतिविधियां 33.3 प्रतिशत थी, जो 2020–21 में गिरकर 20.31 प्रतिशत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव