लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग अगले कुछ वर्षों में स्थिर वृद्धि करेगा: व्हर्लपूल ऑफ इंडिया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिडेट ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण उपभोक्ताओं और घरेलू उपकरणों के बीच संबंधों में बुनियादी बदलाव आ रहा है क्योंकि लोग घर पर अधिक समय बिता रहे हैं, ऐसे में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के उद्योग में अगले कुछ वर्षों में स्थिर वृद्धि की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि महामारी के बाद की दुनिया में 'कहीं से भी काम' करने की संस्कृति के सामान्य होने की उम्मीद है। इसके साथ घर को आरामदायक और उत्पादक बनाने पर अधिक जोर दिया जाएगा, जिसे सक्षम करने के लिए घरेलू उपकरणों की भूमिका पर ध्यान दिया जाएगा।

व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल भोला ने कंपनी की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों के नाम अपने संदेश में लिखा, "लोगों के घर पर ज्यादा समय बिताने के साथ, हमने उनके घर के साथ उनके संबंधों और घर में जीवन को बेहतर बनाने की उनकी इच्छा में एक बुनियादी बदलाव देखा है।"

उन्होंने घरेलू उपकरणों की बदलती हुई भूमिका को लेकर कहा, "उन्हें अब विलासिता वाले खर्च या सोच समझकर किए जाने वाले खर्च के रूप में नहीं बल्कि परिवार की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी जरूरतों के रूप में देखा जाता है।"

भोला ने कहा कि भारत में घरेलू उपकरणों का बढ़ता इस्तेमाल उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उद्योग के लिए एक शुभ संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक