लाइव न्यूज़ :

तीसरी तिमाही में सोने की उपभोक्ता मांग 35.8 प्रतिशत बढ़कर 86.6 टन पर : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 4, 2020 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर भारत में सोने की उपभोक्ता मांग चालू कैलेंडर साल की तीसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 35.8 प्रतिशत बढ़कर 86.6 टन पर पहुंच गई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें सोने के आभूषण, छड़ और सिक्के शामिल हैं। हालांकि, सालाना आधार पर सोने की उपभोक्ता मांग अभी काफी पीछे है।

लेकिन इस बार तीसरी तिमाही की मांग पिछले साल इसी अवधि स 30.1 प्रतिशत कम रही। रपट के अनुसार चालू कैलेंडर वर्ष के पहले नौ माह में सोने की उपभोक्ता49.2 प्रतितशत की गिरावट का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी तिमाही में शुद्ध स्वर्ण आयात में पिछली तिमाही की तुलना में उल्लेखनीय सुधार हुआ । देश में सोने की कुल आपूर्ति में इसका हिस्सा 85 से 90 प्रतिशत रहता है। इससे पिछली तिमाही में शुद्ध सर्राफा आयात में भारी गिरावट आई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आभूषणों की मांग 48 प्रतिशत घटकर 52.8 टन रह गई। रिपोर्ट कहती है कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन, सोने की कीमतों में उछाल और पीली धातु को खरीदने के लिए शुभ समय नहीं होने की वजह से आभूषणों की मांग में गिरावट आई है। हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर की तिमाही में आभूषणों की मांग 20 प्रतिशत बढ़ी है।

एक तरह जहां सालाना आधार पर आभूषणों की मांग घटी है, वहीं सोने की छड़ अैर सिक्कों की मांग में तिमाही के दौरान अच्छा सुधार देखने को मिला।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि सोने की कीमतों में उछाल के बीच उपभोक्ता सोने की छड़ और सिक्के में निवेश को आकर्षक मानते हैं।

रिपोर्ट कहती है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर है जिसके चलते छड़े और सिक्कों की मांग शहरी क्षेत्रों से बाहर बढ़ी है। देश की कुल सोने की मांग में ग्रामीण क्षेत्र का हिस्सा 60 प्रतिशत बैठता है।

रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में सोने की छड़ और सिक्कों की मांग में सालाना आधार पर 51.1 प्रतिशत तथा तिमाही आधार पर 70.9 प्रतिशत बढ़कर 33.8 टन पर पहुंच गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू कैलेंडर साल की तीसरी तिमाही में शुद्ध सर्राफा आयात सुधरा हे। चालू साल की दूसरी तिमाही में सर्राफा आयात में 96.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी और यह मात्र नौ टन रहा था। वहीं तीसरी तिमाही में सर्राफा आयात 8.2 प्रतिशत बढ़कर 90.5 टन पर पहुंच गया।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव