लाइव न्यूज़ :

कॉमविवा जुलाई, 2022 तक 600 इंजीनियर की भर्ती करेगी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 12:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर टेक महिंद्रा समूह की कंपनी कॉमविवा जुलाई, 2022 तक करीब 600 इंजीनियरों की भर्ती करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि विकास जरूरतों को पूरा करने और कर्मचारियों द्वारा कंपनी छोड़ने के प्रभाव को कम करने के लिए ये भर्तियां आवश्यक हैं।

कॉमविवा मुख्य रूप से मोबाइल उपकरण आधारित ऐप एवं प्रौद्योगिकी के लिए आईटी समाधान मुहैया करवाती है।

कॉमविवा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोरंजन महापात्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अब कंपनी का ध्यान दूसरी श्रेणी के शहरों पर है और इसी क्रम में भुवनेश्वर केंद्र का विस्तार किया जा रहा है। यह केंद्र कंपनी की नई रणनीति के तहत तीन साल पहले खोला गया था।

महापात्र ने कहा, ‘‘हमारी टीम में करीब 2,000 सदस्य हैं। हम सालाना करीब 600 लोगों की भर्तियां करेंगे। इनमें से करीब 300 की भर्ती सीधे विश्वविद्यालयों से की जाएगी जबकि बाकी के 200 या 300 लोग अनुभवी होंगे।’’

कंपनी में पिछली कुछ तिमाहियों में नौकरी छोड़ने की दर बढ़कर लगभग 20-23 प्रतिशत हो गई है, जो पूर्व में 15-16 प्रतिशत थी।

महापात्र ने कहा कि कंपनी की योजना जुलाई, 2022 तक करीब 600 लोगों की भर्ती करने की है और भुवनेश्वर केंद्र में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए इसके बाद भी भर्तियां जारी रहेंगी।

राजस्व वृद्धि के बारे में उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी को 10-12 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2020-21 में कॉमविवा का राजस्व 845.1 करोड़ रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...