लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आर्थिक शक्ति से हो, कर की दरों को कम करके नहीं : अमेरिकी वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:56 IST

Open in App

वाशिंगटन 11 जुलाई (एपी) अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने रविवार को कहा कि से बचने के ठिकानों की घेराबंदी होने से देशों के बीच आर्थिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कर प्रोत्साहन की जगह बुनियादी आर्थिक पहलुओं के पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

ऐलेन ने शनिवार को जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक के बाद यह बात कही।

बैठक में वैश्विक स्तर पर कंपनियों पर कमसे कम 15 प्रतिशत की दर से कर लगाने के लिए वैश्विक करार के प्रस्ताव का समर्थन किया गया था। इससे बड़ी कंपनियां के लिए कम दरों ठिकानों में आय दिखा कर कर से बचने/कम कर देने की चालें चलने का आकर्षण कम हो जाएगा।

ऐलेन ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इस समझौते से ' कर घटाने की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा’ समाप्त हो जाएगी। यह निर्णय देशों को आर्थिक बुनियादी पहलुओं जैसे कि श्रमबल का कौशल, नवाचार करने की क्षमता और कानूनी एवं आर्थिक संस्थानों की ताकत के आधार पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगा।’

उन्होंने कहा, ‘यह करार हमारे देशों को (कर-संग्रह में बढ़ोतरी के माध्यम से) बुनियादी ढांचे, अनुसंधान एवं विकास और शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वस्तुओं के लिए आवश्यक धन जुटाने की क्षमता प्रदान करेगा।

न्यूनतम 15 प्रतिशत की कॉरपोरेट कर की दर को अंतिम रूप देना हालांकि आसान नहीं होगा। इसके प्रभावी होने से पहले इसे राजनीतिक और तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना