लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग ने 10 कागज निर्माता कंपनियों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गुटबंदी’ के दोषी पाए गए 10 कागज निर्माताओं पर पांच-पांच लाख रुपये तथा एक एसोसिएशन पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

एसोसिएशन - इंडियन एग्रो एंड रिसाइकल्ड पेपर मिल्स एसोसिएशन - को प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों को संचालित करने के मकसद से अपना मंच प्रदान करने के लिए दंडित किया गया है।

जिन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें- बिंदल्स पेपर्स मिल्स, के.आर. पल्प एंड पेपर्स, खन्ना पेपर मिल्स, कात्यायनी पेपर मिल्स, क्वांटम पेपर्स, मध्य भारत पेपर्स, नैनी पेपर, रुचिरा पेपर्स और श्रेयन्स इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

नियामक ने कागज निर्माताओं, एसोसिएशन और उनके संबंधित अधिकारियों को भविष्य में प्रतिस्पर्धा-रोधी आचरण से बचने का भी निर्देश दिया।

सीसीआई ने पाया कि इन कंपनियों और एसोसिएशन ने लेखन और छपाई कागज की कीमतें तय करने के लिए गुटबंदी की। वहीं एसोसिएशन ने गुटबंदी के लिए अपना मंच प्रदान किया था।

दो अन्य मामलों की चल रही जांच के दौरान मिली कुछ सामग्री के आधार पर आयोग द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले को शुरू किया गया था।

सीसीआई की जांच शाखा महानिदेशक ने कहा कि गुटबंदी की अवधि सितंबर, 2012 और मार्च, 2013 के बीच थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव