लाइव न्यूज़ :

दिवाला कार्यवाही के तहत विवाद निपटान को दबाव नहीं डाल सकते कंपनी विधि न्यायाधिकरण: न्यायालय

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) किसी पक्ष को दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत किसी विवाद के निपटान के लिए बाध्य नहीं कर सकता। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि एनसीएलटी को सिर्फ यह सत्यापित करने का अधिकार है कि चूक हुई है या नहीं।

शीर्ष अदालत ने आईबीसी के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि एनसीएलटी और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के पास सिर्फ दो विकल्प उपलब्ध हैं। या तो वे किसी कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्रवाई की अनुमति दे सकते हैं या उसे खारिज कर सकते हैं।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने एनसीएलटी और एनसीएलएटी के उन फैसलों को रद्द कर दिया, जिसमें एक कंपनी को निर्धारित समयसीमा के अंदर घर खरीदारों के दावों को निपटाने की कोशिश करने के लिए कहा गया था और भारत हाई टेक बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की याचिका को खारिज कर दिया गया था।

पीठ ने कहा, ‘‘हम अपील की अनुमति देते हैं और एनसीएलएटी और एनसीएलटी के 30 जुलाई, 2020 के आदेश को रद्द करते हैं। इसी के साथ आईबीसी की धारा सात के तहत घर खरीदारों की याचिका एनसीएलटी के पास नए सिरे से निपटान के लिए भेजी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...