लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में कर्मचारियों की मदद कर रही कंपनियां

By भाषा | Updated: May 9, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई देश की कंपनियां कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिये अपने कर्मचारियों की जांच, टीकाकरण शिविर, वित्तीय और चिकित्सा सहायता जैसे विभिन्न उपायों के जरिये मदद कर रही हैं।

देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के साथ कंपनियां कर्ज, बीमा और छुट्टियों को लेकर नियमों में बदलाव लाकर अपने कर्मचारियों की मदद कर रही हैं ताकि वे स्वयं अपना और अपने परिवार का बिना किसी चिंता के ख्याल रख सके।

टीकाकरण के लिये ‘एप्वाइंटमेंट’ को सुगम बनाने तथा इसके लिये अवकाश के अलावा कई कंपनियों ने कोविड-19 संबंधित खर्चों को शामिल करने के लिये समूह मेडिक्लेम पॉलिसी को अद्यतन किया है।

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस की कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख (मानव संसाधन) क्रिस्टील भेसानिया ने कहा, ‘‘हम ग्रुप टर्म और मेडिक्लेम कवर के अलावा अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के लिये कोविड-19 कवच पॉलिसी की पेशकश कर रहे हैं ताकि वे कोविड संबंधित चिकित्सा खर्च को पूरा कर सके।’’

एचडीएफसी लाइफ के प्रमुख (मानव संसाधन, लर्निंग एं डेवलपमेंट और एडमिन) विभाष नाइक ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों के लिये ‘डॉक्टर ऑन कॉल, कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा, मेडिक्लेम ई-कार्ड और अस्पताल में भर्ती की सुविधा जैसे कदम उठाये हैं।

उन्होंने कहा कि चुनिंदा शहरों में ‘ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर’ की भी सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

नाइक ने कहा, ‘‘एक ऐप के जरिये दवा और जांच की सुविधाएं कम दर पर उपलब्ध करायी गयी है।’’

परामर्श और प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनी ने केंद्रीकृत अखिल भारतीय कमांड सेंटर बनाया है। इसके जरिये कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को चिकित्सा आपात स्थिति में मदद कर रही है। वह अस्पतालों में बिस्तर, आईसीयू, वेंटिलेटर, एम्बुलेंस सेवा, ब्लड प्लाज्मा डोनर, ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर और दवा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायता कर रही है।

कंपनी ने परियोजना ओ2 शुरू की है। इसके तहत कोविड-19 से प्रभावित कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

जेएसडब्ल्यू के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी दिलीप पटनायक ने कहा, ‘‘संयंत्रों में हमने पाली को अलग-अलग किया है। सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। साथ ही प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है ताकि लोगों का आमना-सामना कम-से-कम हो।’’

कंपनी अपने सभी कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों तथा सहयोगियों के टीके का खर्चा वहन कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि टीककरण अभियान सभी संयंत्रों में

तेजी से चले।

बजाज ऑटो ने अपने कर्मचारियों के लिये कोविड केयर सेंटर, जांच सुविधा, टीकाकरण शिविर और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिये कदम उठाये हैं। महाराष्ट्र के वालुज में बजाज विहार स्थि कोविड केयर सेंटर से 1,140 मरीजों को लाभ हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट