लाइव न्यूज़ :

वाणिज्य मंत्रालय ने चीन के विटामिन-सी पर पांच साल के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने घरेलू विनिर्माताओं को सस्ते आयात से बचाने के लिए चीन के विटामिन- सी पर पांच साल के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी जांच में कहा कि चीन का आयात घरेलू बाजार में बिक्री मूल्य और यहां तक ​​कि बिक्री की लागत से भी कम कीमत पर आ रहा है।

डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा है कि डंप किए गए आयात के कारण घरेलू उद्योग प्रभावित हुआ है।

अधिसूचना में आगे कहा गया, ‘‘इसलिए केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाने वाली अधिसूचना की तारीख से पांच साल के लिए चीन में तैयार या चीन से निर्यात किए जाने वाले माल के आयात पर निश्चित डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश की जाती है।’’

डीजीटीआर ने आयात पर 3.2 डॉलर प्रति किलोग्राम और 3.55 डॉलर प्रति किलोग्राम शुल्क की सिफारिश की है। वित्त मंत्रालय शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय लेता है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भाषा में जब कोई देश या फर्म घरेलू बाजार में किसी उत्पाद की कीमत से कम कीमत पर उसका निर्यात करता है, तो उसे डंपिंग कहा जाता है। डंपिंग से आयात करने वाले देश में उस उत्पाद की कीमत प्रभावित होती है, जिससे विनिर्माण कंपनियों के मार्जिन और मुनाफे पर असर पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक