लाइव न्यूज़ :

वाणिज्य मंत्रालय ने चीन के फार्मा एपीआई पर डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर वाणिज्य मंत्रालय ने घरेलू कंपनियों को चीन से आने वाले सस्ते आयात से बचाने के लिए औषधि संबंधी कच्चे माल - सेफ्ट्रिएक्सोन सोडियम स्टेराइल - पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी जांच के बाद शुल्क लगाने की सिफारिश की है। जांच में कहा गया कि चीन से एपीआई (सक्रिय औषधि घटक) को भारत में बेहद कम कीमतों पर निर्यात किया गया है, जिससे घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है।

निदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘प्राधिकरण संबद्ध वस्तुओं के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करता है।’’

सेफ्ट्रिएक्सोन सोडियम स्टेरिल एक एपीआई है, जिसका इस्तेमाल निचली श्वसन प्रणाली के संक्रमण, त्वचा के संक्रमण और सर्जिकल प्रोफिलैक्सिस जैसी बीमारी के इलाज में किया जाता है।

डीजीटीआर ने नेक्टर लाइफ साइंसेज और स्टेराइल इंडिया की शिकायत के बाद डंपिंग के बारे में जांच की थी। महानिदेशालय ने 12.91 डॉलर प्रति किलोग्राम का डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश की है। इस बारे में अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय लेता है।

डीजीटीआर ने एक अलग अधिसूचना में कहा कि उसने चीन से एल्यूमिनियम फॉयल पर डंपिंग रोधी शुल्क जारी रखने के संबंध में एक समीक्षा जांच शुरू की है।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की व्यवस्था के तहत डंपिंग रोधी शुल्क लगाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें