लाइव न्यूज़ :

कॉइनस्विच कुबेर ने 26 करोड़ डॉलर जुटाए, भारत में दूसरी क्रिप्टो यूनिकॉर्न बनी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 16:48 IST

Open in App

मुंबई एक अक्टूबर कॉइनस्विच कुबेर ने वित्तपोषण के एक दौर में विभिन्न निवेशकों से 26 करोड़ डॉलर (लगभग 1,943 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

नियामक द्वारा क्रिप्टो करेंसी को लेकर जताई गई चिंता के बावजूद कॉइनस्विच कुबेर अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंपनी कॉइनडीसीएक्स के बाद यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल करने वाला दूसरा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गई है।

यूनिकॉर्न से आशय ऐसी स्टार्टअप कंपनी से है जिसका मूल्यांकन एक अरब डॉलर से अधिक होता है।

कॉइनस्विच कुबेर ने कहा कि उसने आंद्रेसेन होरोविट्ज़ (ए16जेड), कॉइनबेस वेंचर्स और मौजूदा निवेशकों पैराडिगम, रिबिट कैपिटल, सिकोया कैपिटल इंडिया और टाइगर ग्लोबल से यह पैसा जुटाया है।

कंपनी के अनुसार आंद्रेसेन होरोविट्ज़ एक उद्यम पूंजी कंपनी है जो प्रौद्योगिकी के माध्यम से भविष्य का निर्माण करने वाले साहसिक उद्यमियों का समर्थन करने के लिए जानी जाती है। वही कॉइनबेस क्रिप्टो अर्थव्यवस्था बनाने से संबंधित शुरुआती कंपनियों में से है और दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक का संचालन करती है।

कॉइनस्विच ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल वह घरेलू बाजार में क्रिप्टो का एक नाम बनाने के साथ-साथ देश में क्रिप्टो उद्योग के बारे लोगों को समझाने के लिए करेगी। इसमें इंजीनियरिंग, उत्पाद, डेटा और विशेषज्ञों को नियुक्त करना भी शामिल है।

उल्लेखनीय है भारतीय रिज़र्व बैंक ने पहले भी कई बार बिटकॉइन जैसी निजी क्रिप्टोकरेंसी के बारे में चिंता व्यक्त की है और सरकार को इस बारे में अवगत कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...