लाइव न्यूज़ :

कॉग्निजेंट की कुल आय 41.8 प्रतिशत बढ़ी, इस साल एक लाख लोगों को करेगी भर्ती

By भाषा | Updated: July 29, 2021 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई कॉग्निजेंट ने बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय 41.8 प्रतिशत बढ़कर 51.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,801.7 करोड़ रुपये) हो गई, और इस साल कंपनी लगभग एक लाख लोगों को नौकरी देगी।

अमेरिका स्थित कंपनी ने जून 2020 तिमाही में 36.1 करोड़ डॉलर की कुल आय हासिल की थी।

कॉग्निजेंट ने वित्त वर्ष 2021 के लिए आय वृद्धि के लक्ष्य को बढ़ाकर 10.2-11.2 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा में 9-10 प्रतिशत) कर दिया है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का राजस्व 14.6 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा में 12 प्रतिशत) बढ़कर 4.6 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में चार अरब अमेरिकी डॉलर था। यह आंकड़ा कंपनी के पूर्वानुमानों के मुकाबले अधिक है।

कॉग्निजेंट के भारत में लगभग दो लाख कर्मचारी हैं और वह वित्त वर्ष के रूप में जनवरी-दिसंबर का अनुसरण करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें