लाइव न्यूज़ :

कोयले की कमी से कई एनआरएस उपभोक्ता काम बंद करने को मजबूर: कोयला उपभोक्ता संघ

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर भारतीय कोयला उपभोक्ता संघ ने सरकार से गैर-बिजली क्षेत्रों को कम से कम कुछ मात्रा में कोयले की आपूर्ति फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।

संघ ने इस बात पर जोर दिया कि संयंत्रों में कोयले की कमी के चलते गैर-विनियमित क्षेत्र (एनआरएस) के कई कारोबारी परिचालन बंद कर चुके हैं, जबकि कई अन्य बंद होने के कगार पर हैं।

गैर-बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं में कैप्टिव बिजली संयंत्र, एल्युमीनियम, इस्पात, सीमेंट और स्पॉन्ज आयरन जैसे उद्योग शामिल हैं, जिन्हें लंबे समय से कोयले की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में संघ ने हाल में कोयला सचिव ए के जैन को पत्र भी लिखा और अपनी चिंताओं के बारे में उन्हें बताया।

पत्र में कहा गया, ‘‘मंत्रालय से इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया जाता है, क्योंकि गैर-विद्युत क्षेत्र को कम से कम कुछ मात्रा में कोयले की आपूर्ति फिर से शुरू करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक