लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया का मार्च में रैक लदान 24.6 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च सरकारी उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने शनिवार को कहा कि उसने चालू महीने में प्रतिदिन औसतन 312 रैक लोड (लदान) किए जो 24.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

सार्वजनिक उपक्रम कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘सीआईएल ने 26 मार्च तक प्रतिदिन औसतन 312 रैक माल का लदान किया। पिछले साल मार्च महीने में इसी तारीख तक उसने प्रतिदिन औसतन 250.3 रैक लोड किए थे।’’

इसी तरह, बिजली क्षेत्र के लिए औसत लोडिंग मार्च में 22.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 269.2 रैक रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 219.4 रैक थी।

पहली तिमाही में कोविड -19 महामारी की वजह से कोल इंडिया की आपूर्ति में 21 प्रतिशत की कमी आने के बाद जुलाई, 2020 से अब तक छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर कंपनी वापस विकास की ओर अग्रसर है।

रेल के जरिये कोयला लदान में वृद्धि के बावजू, पिछले साल की तुलना में कोयले की मात्रा के संदर्भ में सीआईएल की आपूर्ति मामूली रूप से कम हो गई है, जिसका मुख्य कारण बिजली क्षेत्र द्वारा कम मात्रा में उठान करना तथा महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण सड़क रास्ते से आपूर्ति लगभग 32 प्रतिशत घटना है।

इन दो कारकों ने वर्ष के दौरान सीआईएल की आपूर्ति को प्रभावित किया।

हालांकि, गैर-विनियमित क्षेत्र के ग्राहकों के बीच कोयले की अच्छी मांग दिखी। गैर-विनियमित क्षेत्र (एनआरएस) के लिए लदान ने वर्ष के दौरान 33.5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की - जो पांच साल का उच्चस्तर है।

एनआरएस क्षेत्र के ग्राहकों ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 3.82 करोड़ टन कोयले का 26 मार्च तक उठान किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 2.86 करोड़ टन का उठाव किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट