लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया आयात में कमी लाने के लिये 2021-22 में बिजली संयंत्रों को ईंधन की आपूर्ति जारी रखेगी

By भाषा | Updated: May 9, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई कोल इंडिया लि. (सीआईएल) चालू वित्त वर्ष 2021-22 में आयात सीमित करने की योजना के तहत बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति जारी रखेगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने पूर्व में कहा था कि कोयला आयात प्रतिस्थापन यानी उसे सीमित करने का अभियान परवान चढ़ता दिख रहा है। ग्राहकों ने 2020-21 में करीब 9 करोड़ टन स्वदेशी कोयले के उपयोग का विकल्प चुना। इस लिहाज से सीआईएल का उक्त निर्णय महत्वपूर्ण है।

कोल इंडिया ने एक नोटिस में कहा, ‘‘कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में उप-समूह की बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 में कोयले की आपूर्ति के मुद्दे पर विचार किया गया। बैठक में 2021-22 के लिये आयात प्रतिस्थान व्यवस्था के तहत बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति जारी रखने का निर्णय किया गया।’’

कंपनी ने कहा कि कोल इंडिया और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) को नोटिस जारी कर 2021-22 के लिये जरूरत के बारे में जानकारी मांगने का निर्देश दिया गया है।

नोटिस के अनुसार, ‘‘आयातित कोयले की जगह घरेलू कोयले के उपयोग को इच्छुक बिजली उत्पादक कंपनियों से आग्रह है कि वे 2021-22 के लिये ईंधन की अपनी जरूरतों के बारे में जानकारी दे।’’

इसमें कहा गया है कि उपलब्धता के आधार पर बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति प्रतिबद्धता के साथ की जाएगी और उन्हें ईंधन आपूर्ति समझौते का अनुपालन करना होगा।

उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर, 2018 को कोयला और बिजली सचिवों तथा उसी दिन-उप-समूह की बैठक में घरेलू कोयले की आपूर्ति पर विचार किया गया तथा आयात प्रतिस्थापित करने और मिश्रण उद्देश्य से आयात को शून्य स्तर पर लाने की सिफारिश की गयी।

पिछले साल भी इस मामले पर कोयला और बिजली सचिवों के बीच चर्चा हुई थी। उसके अनुसार बिजली संयंत्रों को आयात प्रतिस्थापन के अंतर्गत ईंधन आपूर्ति समझौते के तहत उनकी जरूरत अैर उपलब्धता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट