लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया ने 100 मेगावाट सौर परियोजना के लिये जीयूवीएनएल के साथ बिजली खरीद समझौता किया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लि. (जीयूवीएनएल) के साथ 100 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना के लिये पहला बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है।

सीआईएल ने एक बयान में कहा कि यह समझौता 25 साल के लिये है।

कंपनी ने कहा, ‘‘हम सौर परियोजनाओं की नीलामी में पहली प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में परियोजना हासिल कर उत्साहित हैं। हम भविष्य में इस प्रकार की और नीलामी में आक्रमक रूप से भाग लेंगे।’’

सीआईएल मार्च में जीयूवीएनएल की सौर ऊर्जा क्षमताओं की नीलामी में 100 मेगावाट की परियोजना हासिल करने में सफल रही।

इस परियोजना से उत्पादित बिजली के लिये उसने जीयूवीएनएल के साथ बिजली खरीद समझौता किया है। इसके तहत कंपनी को समझौते की तरीख से 18 महीने के भीतर परियोजना चालू करनी है और उत्पादित बिजली जीयूवीएनएल को उपलब्ध करानी है।

कोल इंडिया 100 मेगावाट की इस परियोजना को सौर इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) ठेकेदार के जरिये स्थापित करेगी। इसके लिये उसने निविदा जारी की है और चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।

परियोजना का क्रियान्वयन कार्य का आर्डर देने की तारीख से एक साल भीतर किया जाएगा।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि कोल इंडिया कारोबार को विविध रूप देने की योजना के तहत वैकल्पिक हरित ऊर्जा स्रोत के रूप में सौर बिजली के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ाएगी।

कंपनी ने 2024 तक 3,000 मेगावाट सौर बिजली उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है।

कोल इंडिया की सौर बिजली परियोजनाओं में करीब 13,500 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। यह राशि कंपनी आंतरिक स्रोतों, विशेष उद्देश्यीय कंपनी और बैंक कर्ज के जरिये जुटाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव