लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-अक्टूबर में कोयला आधारित ताप बिजली उत्पादन 16.1 प्रतिशत बढ़कर 594 अरब यूनिट पर

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कोयला आधारित ताप विद्युत उत्पादन इस साल अप्रैल-अक्टूबर के दौरान एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 16.1 प्रतिशत बढ़कर 594.4 अरब यूनिट (बीयू) हो गया है। मंगलवार को संसद को यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि पिछले साल की समान अवधि में कोयला आधारित ताप विद्युत उत्पादन 511.9 अरब यूनिट का हुआ था।

वर्ष 2019 में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कोयला आधारित ताप विद्युत उत्पादन 565.8 अरब यूनिट था।

मंत्री ने बताया, ‘‘वर्ष 2020-21 में कोविड -19 महामारी के दौरान कम मांग के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ था। वर्ष 2021-22 में अप्रैल-अक्टूबर 2021 के दौरान बिजली उत्पादन वास्तव में पिछले दो साल के मुकाबले बढ़ा है। ।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘देश में सभी उपभोक्ताओं की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। स्थापित उत्पादन क्षमता लगभग 391 गीगावॉट की है जो आज की तारीख तक व्यस्त समय की अधिकतम 200 गीगावॉट की उच्चतम मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।’’

भारत ने इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक 2,333 मेगावॉट की पारंपरिक बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाई है जिसमें 2,120 मेगावॉट ताप विद्युत और 213 मेगावॉट जलविद्युत क्षमता शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव