लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री खट्टर ने मिट्टी की जांच के लिये 40 नई प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को राज्य में खेतों की मिट्टी की जांच करने के लिये ब्लॉक स्तर पर 40 नई प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया।

राज्य सरकार की 'हर खेत स्वस्थ खेत' पहल के तहत मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गइ है।

पहले चरण में इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से इस वर्ष 25 लाख एकड़ भूमि का मृदा परीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल और विपणन बोर्ड के अध्यक्ष नयनपाल रावत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री खट्टर ने आभासी तौर पर कार्यक्रम को संबोधित किया।

बयान के मुताबिक, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, राज्य के मंत्री, सांसद और विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं, ताकि किसानों को इस बात से अवगत कराया जा सके कि मिट्टी की सेहत के आधार पर कौन सी फसल बोई जानी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन साल में हरियाणा में 75 लाख एकड़ कृषि भूमि की मिट्टी की जांच की जाएगी।

खट्टर ने कहा कि हरियाणा ने राष्ट्रीय खाद्यान्न पूल में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के दिनों में हरियाणा के किसानों ने देश में खाद्यान्न की कमी को बहुतायत में अनाज पैदा कर पूरा किया।

इस अवसर पर दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य में मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क बिछाने की योजना बनाई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को 40 नई प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपने घरों के पास अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराने की सुविधा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर