अमेरिका: चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने शुरू की छंटनी, हजारों कर्मचारियों को अवैतनिक छुट्टी पर भेज रही है कंपनी

By आजाद खान | Published: December 11, 2022 09:29 AM2022-12-11T09:29:07+5:302022-12-11T10:47:35+5:30

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सबसे ज्यादा कैलिफोर्निया से छंटनी की है। ऐसे में यहां से कम से कम 201 कर्मचारियों को काम से निकाला गया है।

Chip maker Intel starts layoffs sending thousands of employees on unpaid leave America california meta twitter | अमेरिका: चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने शुरू की छंटनी, हजारों कर्मचारियों को अवैतनिक छुट्टी पर भेज रही है कंपनी

फोटो सोर्स: ANI/ Wikipedia CC

Highlightsइंटेल ने अपने यहां छंटनी शुरू कर दी है। ऐसे में दावा यह है कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों को तीन महीने की अवैतनिक छुट्टी पर भेजी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कई शहरों से कर्मचारियों को निकाला है।

वॉशिंटन डीसी: चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने छंटनी शुरू कर दी है और ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने विनिर्माण क्षेत्र के हजारों कर्मचारियों को तीन महीने की अवैतनिक छुट्टी की पेशकश कर रही है। 

इंटेल ऐसा करने वाला पहला कंपनी नहीं है, बल्कि इससे पहले मेटा और ट्विटर ने भी कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है। इस छंटनी को लेकर इंटेल का कहना है कि वह वैश्विक वृहद आर्थिक परिस्थितियों के बीच खराब बिक्री को रोकने के लिए ऐसा कदम उठा रहा है। 

कहां-कहां और कितने कर्मचारी निकाले जाएंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कपंनी ने कैलिफोर्निया में कम से कम 201 कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है। कंपनी ने अपने उठाए गए कदम के पीछे "लागत में कटौती के एक व्यापक प्रयास के हिस्से" के रूप में बताया है। 

यही नहीं कंपनी ने इंटेल के फॉल्सम, कैलिफोर्निया से 111 काम करने वालों लोगों की छुट्टी की है और 90 कर्मचारियों को सांता से जाने को कहा जाएगा। ओरेगॉन लाइव की एक अन्य रिपोर्ट की अगर माने तो इंटेल हजारों मैन्युफैक्चरिंग कर्मचारियों को तीन महीने की अवैतनिक छुट्टी पेश कर रहा है। 

खबर यह भी है कि कंपनी ने पिछले हफ्ते आयरलैंड के हजारों इंटेल कर्मचारियों को तीन महीने की अवैतनिक छुट्टी की पेशकेश की थी। 

छंटनी पर क्या है कंपनी का बोलना

इस छंटनी को लेकर यह कहा जा रहा है कि कंपनी वैश्विक वृहद आर्थिक परिस्थितियों के बीच खराब बिक्री को कंट्रोल करने के लिए ऐसा कर रीह है। इससे पहले अक्टूबर में कंपनी ने कहा था कि वह आने वाले समय में 3 बिलियन डॉलर की वार्षिक बचत करना चाहती है। 

ऐसे में कंपनी की लंबे समय में 2025 के अंत तक 8 बिलियन डॉलर से 10 बिलियन डॉलर ड्राइव करने की योजना है। कंपनी ने यह भी कहा था कि यह बचत कंपनी संचालन और बिक्री, दोनों विभागों के कर्मचारियों से वसूलेगा। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इंटेल नौकरी में कटौती की योजना बना रही है। दावा यह भी किया गया था कि यह छंटनी विशेष रूप से इसकी बिक्री और विपणन के टीमों में होगी जिसकी संख्या हजारों में होगी। इससे पहले कंपनी द्वारा उपभोक्ता पीसी की बिक्री में गिरावट के मद्देनजर इस तरह की छंटनी के दावे किए गए थे।  
 

Web Title: Chip maker Intel starts layoffs sending thousands of employees on unpaid leave America california meta twitter

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे