लाइव न्यूज़ :

चीन ने कहा, शिनजियांग पर अमेरिकी उपायों से वैश्विक व्यापार को खतरा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:05 IST

Open in App

बीजिंग, 15 जुलाई (एपी) चीन की सरकार ने शिनजियांग में जबरन मजदूरी कराने के अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए वाशिंगटन पर वैश्विक व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

इससे पहले अमेरिकी सांसदों ने शिनजियांग पर आयात प्रतिबंधों को समर्थन दिया था और क्षेत्र के साथ व्यापार करने वाली अमेरिकी कंपनियों को कानूनी जोखिमों की चेतावनी दी थी।

अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को शिनजियांग में जबरन मजदूरी से बने सामानों के आयात पर रोक लगाने को मंजूरी दी थी, जहां सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी पर ज्यादातर मुस्लिम जातीय समूहों के सदस्यों को प्रताड़ित करने का आरोप है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने गुरुवार को कहा, ‘‘शिनजियांग में तथाकथित मानवाधिकार और जबरन मजदूरी के आरोप तथ्यों के साथ जरा भी मेल नहीं खाते हैं।’’

उन्होंने सीधे अमेरिकी सीनेट की कार्रवाई का उल्लेख किए बिना कहा, ‘‘अमेरिकी दृष्टिकोण ने वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा तथा स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है और चीन इसका कड़ा विरोध करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट