लाइव न्यूज़ :

चीन ने देश में सेमीकंडक्टर के विकास के लिये कर में कटौती की

By भाषा | Updated: March 29, 2021 14:19 IST

Open in App

बीजिंग, 29 मार्च (एपी) चीन ने अपने सेमीकंडक्टर उद्योग को प्रोत्साहित करने एवं उसे गति देने के लिये सोमवार को कर छूट की घोषणा की। अत्याधुनिक उपकरणों तक पहुंच को लेकर अमेरिकी पाबंदियों के बीच चीन ने यह कदम उठाया है।

पाबंदियों के कारण प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई और कुछ अन्य कंपनियों के लिये अमेरिकी प्रोसेसर चिप तक पहुंच पर रोक लग गयी है।

नेताओं ने चीन को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर शक्ति बनाने के लिये प्रयासों में तेजी लाने की घोषणा की है और यह नीति निर्माताओं के लिये शीर्ष प्राथमिकता है। अमेरिका के साथ शुल्क युद्ध के बाद स्मार्टफोन और अन्य उद्योगों के लिये अमेरिकी उपकरणों पर निर्भरता की बात सामने आयी। उसके बाद चीन अब इन उपकरणों का स्वयं विकास करने को इच्छुक है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार चिप बनाने वाली कंपनियों के लिये मशीनरी और कच्चा माल के आयात पर 2030 तक कर छूट होगी।

चीन ने देश में चिप उद्योग के विकास के लिये काफी रकम खर्च की लेकिन स्मार्टफोन बनाने वाली तथा दूसरी प्रौद्योगिकी कंपनियां अभी भी अत्याधुनिक उपकरणों के लिये अमेरिका, यूरोप और ताइवान जैसे देशों पर निर्भर हैं।

शुल्क युद्ध के बीच अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2019 में हुआवेई टेक्नोलॉजीज लि. की अमेरिकी प्रोसेसर चिप और अन्य प्रौद्योगिकी तक पहुंच पर रोक लगा दी थी।

प्रोसेसर चिप और अन्य सेमीकंडक्टर का चीन सबसे बड़ा आयातक है। वह सालाना इनका 300 अरब डॉलर से अधिक मूल्य का इसका निर्यात करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव