लाइव न्यूज़ :

अधिशेष धान से इथेनॉल बनाने के लिये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्र से मांगी मंजूरी

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में किसानों से खरीदे गये अधिशेष धान से बायो-इथेनॉल का उत्पादन करने के लिये केंद्र सरकार से मंजूरी की मांग की है। उन्होंने इसके लिये मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

उन्होंने वन क्षेत्रों में रहने वालों के लिये मिट्टी के तेल के कोटा में वृद्धि की भी मांग की।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में 80.38 लाख टन धान और 2019-20 में 83.94 लाख टन धान खरीदा गया। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल के केंद्रीय पूल और राज्य पूल की आवश्यक मात्रा से अधिक हो गया।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त धान की कुटाई करा राज्य को अतिरिक्त चावल रखने पर मजबूर होना पड़ा।

बघेल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य सरकार ने इथेनॉल संयंत्र लगाने के लिये छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2019-24 में आवश्यक प्रावधान किये हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने करीब छह लाख टन धान से इथेनॉल का उत्पादन करने की मंजूरी की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव