दिल्ली या मुंबई से पटना आना शारजाह, बैंकाक और सिंगापुर जाने से महंगा, हवाई किराया 20000 के पार, छठ और दीपावली को लेकर मारामारी, यहां देखें फेयर लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Published: October 19, 2022 04:22 PM2022-10-19T16:22:41+5:302022-10-19T16:24:19+5:30

पटना और दरभंगा एयरपोर्ट पर सभी विमानें भरी हुई आ रही हैं। ऐसे में दिल्ली या मुंबई से पटना आना शारजाह, बैंकाक और सिंगापुर जाने से महंगा हो गया है।

Chhath and Diwali bihar Patna from Delhi or Mumbai more expensive Sharjah, Bangkok and Singapore airfare 20000 rupee see fare list here | दिल्ली या मुंबई से पटना आना शारजाह, बैंकाक और सिंगापुर जाने से महंगा, हवाई किराया 20000 के पार, छठ और दीपावली को लेकर मारामारी, यहां देखें फेयर लिस्ट

दिल्ली से पटना आने का हवाई किराया 14 हजार और मुंबई का 20 हजार को पार कर गया है।

Highlightsत्योहार पर अपने घर आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 22 अक्तूबर को विमान का किराया सबसे अधिक है। दिल्ली से पटना आने का हवाई किराया 14 हजार और मुंबई का 20 हजार को पार कर गया है।

पटनाः दीपावली और छठ के मौके पर बडे़ पैमाने पर परदेशी अपने घर बिहार लौटने लगे हैं। ऐसे में परदेशियों के आने से सभी ट्रेनों और बसों में खचाखच भीड़ देखी जा रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों मसलन दिल्ली और मुंबई से आनेवाली ट्रेनों में ’नो रूम’ का बोर्ड चस्पा हो गया है। ऐसे में लोग हवाई जहाज का सहारा लेने लगे हैं।

पटना और दरभंगा एयरपोर्ट पर सभी विमानें भरी हुई आ रही हैं। ऐसे में दिल्ली या मुंबई से पटना आना शारजाह, बैंकाक और सिंगापुर जाने से महंगा हो गया है। ट्रेनों में ’नो रूम’ और विमानों का किराया आसमान छूने के कारण यात्रियों को त्योहार पर अपने घर आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि 22 अक्तूबर को विमान का किराया सबसे अधिक है। दिल्ली से पटना आने का हवाई किराया 14 हजार और मुंबई का 20 हजार को पार कर गया है। जबकि इस तारीख को दिल्ली से शारजाह जाने का हवाई किराया 10,962, बैंकॉक जाने का 10,438 और सिंगापुर जाने का किराया 12,717 रुपये है।

केवल दिल्ली और मु़ंबई ही नहीं बल्कि हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई रुट में भी तेज वृद्धि दिखाई दे रही है। बैंकाक से अधिक तो कोलकाता का भी किराया हो गया है। ऐसा नहीं कि केवल 22 अक्तूबर को यह किराया वृद्धि दिखाई दे रही है, बल्कि 19 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक लगातार पांच दिनों तक यह अपने सामान्य किराया से तीन से चार गुना तक बढ़ा है।

जानकारों के अनुसार दिल्ली पटना रूट पर जहां सामान्य दिनों में किराया 5000 रुपये के आस पास रहता है, वहीं 22 अक्टूबर के लिए यह किराया 14,000 तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मुंबई से पटना के लिए आमतौर पर विमान का किराया 7,500 के आस पास होता है।

लेकिन दिवाली और छठ के दौरान इन्हीं विमानों के टिकट के लिए 20,000 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अक्तूबर को मुंबई से पटना आने का विमान किराया 20,607 रूपये है। जबकि बेंगलुरु से पटना आने का किराया 18,603 रुपये है।

उसी तरह से हैदराबाद से पटना 14,500 रुपये, दिल्ली से पटना 14,460, चेन्नई से पटना 14,433 और कोलकाता से पटना का किराया 10,544 रुपये है। वहीं, 22 अक्तूबर को ही दिल्ली से सिंगापुर जाने का विमान किराया 12,717 रुपये है। उसी तरह से शारजाह के लिए 10,962 और बैंकॉक के लिए 10,438 रुपये ही देने पड़ेंगे। लेकिन छठ महापर्व लो लेकर अपने घर आने इच्छा के कारण लोग ज्यादा किराया देने को बाध्य हो रहे हैं। 

Web Title: Chhath and Diwali bihar Patna from Delhi or Mumbai more expensive Sharjah, Bangkok and Singapore airfare 20000 rupee see fare list here

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे