लाइव न्यूज़ :

चन्नी की व्यापारियों के खिलाफ वैट के 40,000 मामलों को खत्म करने की घोषणा

By भाषा | Updated: October 27, 2021 23:04 IST

Open in App

लुधियाना, 27 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को व्यापारियों और उद्योगपतियों के खिलाफ मूल्य वर्धित कर (वैट) के कुल 48,000 मामलों में से 40,000 लंबित मामलों को खत्म करने की घोषणा की। ये मामले वित्त वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के हैं।

मुख्यमंत्री ने चौथे 'प्रगतिशील पंजाब निवेशक' सम्मेलन के दूसरे दिन 'ए स्टोरी ऑफ़ पार्टनरशिप, डिलिवरी एंड ग्रोथ: इन्वेस्टर्स रिएश्योर्ड' विषय पर उद्योगपतियों, व्यापारियों और संभावित उद्यमियों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि शेष 8,000 मामलों के निपटारे से लिए संबंधित व्यापारियों से कुल बकाया कर का केवल 30 प्रतिशत वसूला जाएगा। इस प्रकार व्यापारियों को इस मामले में होने असुविधा से बचाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को चालू वित्त वर्ष के दौरान कर देयता का केवल 20 प्रतिशत और शेष 80 प्रतिशत अगले वित्त वर्ष तक जमा करना होगा।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सर्वोत्तम हवाई संपर्क का आश्वासन देते हुए 15 नवंबर को लुधियाना के हलवारा में नए हवाईअड्डे की आधारशिला रखने की भी घोषणा की। इस हवाईअड्डे का काम आठ महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?