लाइव न्यूज़ :

आरबी के सीईओ ने कहा, भारतीय बाजार में ‘जबर्दस्त’ क्षमता

By भाषा | Updated: December 9, 2020 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर ब्रिटेन की एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आरबी पीएलसी के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लक्ष्मण नरसिम्हन ने कहा है कि भारतीय बाजार में जबर्दस्त क्षमता है और यह भविष्य में कई नवोन्मेषणों का स्रोत बन सकता है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के राष्ट्रीय एफएमसीजी सम्मेलन के सत्र को बुधवार यहां संबोधित करते हुए नरसिम्हन ने कहा कि नवोन्मेषण से उपभोग वर्ग की क्षमता का दोहन हो सकता है।

नरसिम्हन ने वर्चुअल तरीके से सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर आशावान हूं कि भविष्य का काफी नवोन्मेषण भारत से आएगा। मेरी उस पर नजर है।’’

आरबी भारत में साफ-सफाई से जुड़े कई उत्पाद..डेटॉल, लाइजोल और हॉर्पिक की बिक्री करती हैं वहीं स्वास्थ्य खंड में कंपनी के लोकप्रिय ब्रांड डिस्प्रिन और स्ट्रेपसिल्स हैं।

नरसिम्हन ने कहा कि महामारी के बाद की दुनिया में ग्राहकों के रुख में स्थायी बदलाव आएगा। इसके अलावा डिजिटल को लेकर जो रुझान बढ़ा है, वह कायम रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव