लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा: शापूरजी पालोंजी राजपथ पुनर्विकास के लिये सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 00:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी शापूरजी पालोंजी एंड कंपनी लि. राजपथ पुनर्विकास परियोजना के लिये सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के बोली दस्तावेज के अनुसार कंपनी ने 477.08 करोड़ रुपये की बोली लगायी है जो अनुमानित लागत से 4.99 प्रतिशत कम है।

टाटा प्रोजेक्ट्स ने परियोजना के लिये दूसरी सबसे कम बोली 488.78 करोड़ रुपये की लगायी। यह सरकार की 13,500 करोड़ रुपये की लागत वाली सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना का हिस्सा है।

एक अधिकारी ने बताया कि ऐतिहासिक राजपथ का पुनर्विकास कार्य 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के तुरंत बाद शुरू होगा। कार्य 2022 के गणतंत्र दिवस परेड से पहले पूरा हो सकता है।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर शापूरजी पालोंजी ग्रुप ने कोई टिप्पणी नहीं की।

शापूरजी पालोंजी एंड कंपनी लि. और टाटा प्रोजेक्ट्स के अलावा एनसीसी लि. और आईटीडी सीमेन्टेशन इंडिया लि. वित्तीय बोलियों के लिये पात्र पायी गयी थी।

आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लि. ने 490.59 करोड़ रुपये जबकि एनसीसी लि. ने 601.46 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी।

टाटा प्रोजैक्ट्स ने पिछले साल सितंबर में नये संसद भवन के निर्माण की निविदा बोली में जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक