लाइव न्यूज़ :

बेहतर होता केंद्र सरकार टीकों के लिए वैश्विक निविदा जारी करती: गहलोत

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:10 IST

Open in App

जयपुर, 12 मई कई राज्यों द्वारा कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीके के लिए वैश्विक निविदाएं जारी किए जाने का जिक्र करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि बेहतर होता यदि केंद्र सरकार टीकों के लिए वैश्विक निविदा जारी करती।

गहलोत ने ट्वीट किया, ' देश में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकों की कमी के कारण कई राज्य दूसरे देशों से वैक्सीन लेने के लिए वैश्विक निविदायें जारी कर रहे हैं। बेहतर यह होता कि केन्द्र सरकार वैश्विक निविदा जारी करके टीके खरीदती व राज्यों में वितरण करती तथा बाद में इसका भुगतान राज्य सरकारों से ले लेती।'

गहलोत के अनुसार हालांकि, देशवासियों की मांग है कि अन्य टीकों की तरह इस घातक महामारी का टीका केन्द्र सरकार द्वारा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करवाया जाए। इससे 'एकल खरीद' की व्यवस्था बनती जो सभी राज्यों के लिए बेहतर होती।

एक अन्य ट्वीट में गहलोत ने राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे जनहित में उचित फैसले लें, राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ' राजस्थान के सभी अधिकारी व कर्मचारी इस संकट की घड़ी में अच्छा काम कर रहे हैं। राजस्थान सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। जनहित में उन्हें जो फैसला उचित लगे उसे लेने में बिल्कुल ना घबराएं।'

मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी प्राथमिकता जल्दी से जल्दी एवं अधिक से अधिक लोगों का कोरोना से बचाव करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव