लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने कहा, रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी, जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे

By भाषा | Updated: April 19, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकारों से ‘वायरल’ रोधी दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी या जमाखोरी करने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 के उपचार में उपयोगी दवा की उपलब्धता को लेकर औषधि सचिव के साथ बैठक भी की है।

गौड़ा ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता को लेकर औषधि सचिव के साथ समीक्षा बैठक की। सरकार इस संदर्भ में विनिर्माताओं के साथ लगातार संपर्क में है।’’

उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर दवा की काला बाजारी, जमाखोरी पर कड़ाई से नजर रखी जा रही है और राज्य सरकारों को इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के कहा गया है।

एक अन्य ट्वीट में मंत्री ने कहा, ‘‘विनिर्माता रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाने को सहमत हुए हैं। इसके उत्पादन के लिये अतिरिक्त संयंत्रों की मंजूरी दी गयी है। आने वाले सप्ताह में उत्पादन दोगुना होगा।’’

इससे पहले, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया ने रविवार को ट्विटर पर लिखा था कि सरकार की कोराना संक्रमण के इलाज में उपयोग होने वाले रेमडेसिवीर इंजेक्शेन का उत्पादन अगले 15 दिनों में दोगुना कर करीब 3 लाख शीशी प्रतिदिन करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर