लाइव न्यूज़ :

आवश्यक चीजों की आपूर्ति, ढुलाई सुविधाओं पर निगरानी के लिए केंद्र ने बनाया नियंत्रण कक्ष

By भाषा | Updated: April 23, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कोविड-19 महामारी के इस दौर में आवश्यक चीजों के आंतरिक व्यापार, विनिर्माण, आपूर्ति और पहुंचाने की सुविधाओं पर निगाह रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर रहा है।

विभाग ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि जो कंपनियां माल के परिवहन और वितरण या संसाधनों की व्यवस्था करने में कठिनाई का सामना कर रही हैं, वे नियंत्रण कक्ष के नंबर-(011) 23062383, 23062975 पर अधिकारियों से संपर्क कर सकती है। वे अपनी समस्या ईमेल- डीपीआईआईटी-कंट्रोलरूम एट गॉव डॉट इन (dpiit-controlroom@gov.in.) पर भी लिख सकती है।

यह सुविधा विनिर्माण , परिवहन, वितरण , थोक या ई-वाणिज्य किसी भी प्रकार का काम करने वाली कंपनियों के लिए खुली है।

उपरोक्त टेलीफोन नंबर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक काम करेंगे। नियंत्रण कक्ष को मिली शिकायत को संबंधित राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों के समक्ष उठाया जाएगा।

विभाग जरूरी चीजों की ढुलाई और आपूर्ति तथा विनिर्माण की स्थति पर निगह रखेगा ताकि वायरस का संक्रमण रोकने के लिए राज्यों और संघ शासित क्षेत्र के प्रशासऩ द्वारा लागू पाबंदियों की वजह से जरूरी चीजों के विनिर्माण और वितरण तथा आपूर्ति की समस्या न खड़ी हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट