लाइव न्यूज़ :

सीबीआईसी ने सीमा शुल्क प्रक्रिया संबंधी जानकारी देने के लिए नया पोर्टल शुरू किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अगस्त केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने बुधवार को कहा कि उसने सीमा शुल्क प्रक्रियाओं और नियामक अनुपालन के बारे में जानकारी देने के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया है।

सीबीआईसी ने एक बयान में कहा कि भारतीय सीमा शुल्क अनुपालन सूचना पोर्टल (सीआईपी) ने www.cip.icegate.gov.in/CIP पोर्टल शुरू किया है।

यह पोर्टल लगभग 12,000 वस्तुओं के लिए सीमा शुल्क प्रक्रियाओं और नियामक अनुपालन की नि:शुल्क जानकारी देगा।

इसके अलावा पोर्टल पर सहयोगी सरकारी एजेंसियों जैसे एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण), दवा नियामक आदि से संबंधित जानकारी भी होगी। कोई भी व्यक्ति शुल्क प्रक्रियाओं और नियामक अनुपालन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर विचाराधीन माल का विवरण के विकल्प पर जा सकता है।

इस पोर्टल पर पूरे भारत में मौजूद सभी सीमा शुल्क बंदरगाह, हवाई अड्डे और भूमि सीमा शुल्क स्टेशन को भी दिखाया जाएगा। पोर्टल पर नियामक एजेंसियों और उनकी वेबसाइट का पता भी उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट