लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया का पूंजी व्यय दिसंबर तक 8,000 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 3, 2021 18:59 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जनवरी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) कंपनी में पूंजी प्रवाह से जुड़े मुद्दे होने के बावजूद चालू वित्त वर्ष में दिसंबर 2020 तक 8,000 करोड़ रुपये पूंजी व्यय कर चुकी है। कंपनी 2020-21 के अंत तक 13,000 करोड़ रुपये के संशोधित लक्ष्य को पूरा करने पर ध्यान दे रही है।

कोल इंडिया के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिये पूंजी व्यय लक्ष्य शुरू में 10,000 करोड़ रुपये था जिसे संशोधित कर 13,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को कोविड-19 महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये पूंजी व्यय बढ़ाने का निर्देश दिया है।

कंपनी के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारे आंतरिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिये सरकार ने पूंजी व्यय लक्ष्य बढ़ाकर 13,000 करोड़ रुपये कर दिया है।’’

उसने कहा, ‘‘हम दिसंबर 2020 तक 8,000 करोड़ रुपये पूंजी व्यय कर चुके हैं और निश्चित रूप से 10,000 करोड़ रुपये का स्तर पूरा करेंगे। हम नये लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद मिलेगी।’’

कंपनी ने यह पूंजी व्यय क्रेन, माल उठाने और लदान में उपयोग होने वाली मशीनरी (अर्थ मूविंग मशीनरी) खरीदने, रेलवे लाइन बिछाने, खोज कार्यों और संयुक्त उद्यमों में निवेश आदि में किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव