लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक का ट्रांसट्रॉय इंडिया लिमिटेड पर 678 करोड़ रुपये बकाया

By भाषा | Updated: December 19, 2020 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने शनिवार को कहा कि सीबीआई जांच का में घिरी हैदराबाद की कंपनी ट्रांसट्रॉय इंडिया लिमिटेड पर उसका 678 करोड़ रुपये का बकाया है।

बैंक ने कंपनी के कथित तौर पर 7,926 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ी खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए शनिवार को यह बात कही।

कंपनी को 2018 में ही जानबूझ कर ऋणचूक करने वाला घोषित किया जा चुका है। फिलहाल वह परिसमापन की प्रक्रिया से गुजर रही है।

बैंक ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि ट्रांसट्रॉय इंडिया पर उसका 678.28 करोड़ रुपये बकाया है।

केनरा बैंक के नेतृत्व में 13 बैंकों के समूह ने 2013 में कंपनी के लिए कुल 4,765.70 करोड रुपये का ऋण मंजूर किया था। इसमें केनरा बैंक का हिस्सा 678.28 करोड़ रुपये है। बैंक ने कहा कि उसने इस अवरुद्ध कर्ज से हानि का शत प्रतिशत प्रावधान पहले ही कर रखा है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्रांसट्रॉय इंडिया लिमिटेड और उसके निदेशकों के विरुद्ध 7,926 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज की धोखाधड़ी के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव