लाइव न्यूज़ :

कैडिला हेल्थकेयर की इकाई भारत केंद्रित पशु स्वास्थ्य कारोबार 2,921 करोड़ रुपये में बेचेगी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई कैडिला हेल्थकेयर ने बुधवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जायडस एनिमल हेल्थ एंड इनवेस्टेंट ने अपने पशु स्वास्थ्य कारोबार की बिक्री के लिए बाध्यकारी समझौता किया है।

यह बिक्री मल्टीपल्स अल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट की अगुवाई वाले गठजोड़ को 2,921 करोड़ रुपये में की जाएगी।

कैडिला हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि इस गठजोड़ में कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड और रेरा एंटरप्राइजेज शामिल हैं, और इसने एक एसपीवी के माध्यम से जेनेक्स एनिमल हेल्थ इंडिया के नाम से खरीद समझौता किया है।

बयान में कहा गया कि इस पशु देखभाल कारोबार जायडस एएच का फोकस भारत और कुछ अन्य देशों पर था।

कंपनी ने बताया कि यह बिक्री नकद मुक्त और ऋण मुक्त आधार पर कुल 2,921 करोड़ रुपये में की जाएगी, हालांकि यह सौदा अभी कई शर्तों के अधीन है।

बयान में कहा गया कि जायडस एएच लगभग 700 लोगों को रोजगार देता है और हरिद्वार में इसका एक विनिर्माण संयंत्र है।

कैडिला हेल्थकेयर ने कहा, ‘‘सौदे में अचल संपत्ति, चल संपत्ति, रसद, ब्रांड और अमूर्त संपत्ति, अनुबंध, लाइसेंस और अनुमतियां, व्यापार रिकॉर्ड, कर्मचारियों के साथ कर्मचारी लाभ निधि, बीमा पॉलिसियां, अन्य संपत्ति और ग्रहण योग्य देनदारियों का हस्तांतरण शामिल है।’’

बयान में बताया गया कि यह सौदा कुछ शर्तों के अधीन है और इसके लिए सभी वैधानिक और अन्य मंजूरियां ली जानी हैं। उम्मीद है कि सौदा 90 दिनों के भीतर पूरा होगा।

कैडिला हेल्थकेयर के चेयरमैन पंकज पटेल ने कहा, ‘‘मल्टीप्लेस और इसके साझेदार कारोबार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमें यकीन है कि जायडस एएच उद्योग में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाएगा।’’

मल्टीपल्स अल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट की संस्थापक और सीईओ रेणुका रामनाथ ने कहा, ‘‘हम डॉ अरुण अत्रे के नेतृत्व में जायडस एएच की बेहतरीन टीम का समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं, और यह एक ऐसे कारोबार में निवेश है जो पशु स्वास्थ्य समाधान के जरिए किसानों को उनकी उत्पादकता और आय बढ़ाने में मदद कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव