लाइव न्यूज़ :

कैडिला की शाखा ने 2,921 करोड़ रुपये में पशु स्वास्थ्य कारोबार की बिक्री पूरी की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 12:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई कैडिला हेल्थकेयर ने गुरुवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जायडस एनिमल हेल्थ एंड इनवेस्टमेंट ने अपने पशु स्वास्थ्य कारोबार की बिक्री मल्टीपल्स अल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट की अगुवाई वाले गठजोड़ को 2,921 करोड़ रुपये में पूरी कर ली है।

कैडिला हेल्थकेयर ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘बिक्री और निपटान का लेनदेन आज यानी 14 जुलाई, 2021 को पूरा/ बंद हो गया।’’

जायडस एनिमल हेल्थ एंड इनवेस्टेंट ने अपने पशु स्वास्थ्य कारोबार की बिक्री के लिए इस साल मई में बाध्यकारी समझौता किया था। इस गठजोड़ में कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड और रेरा एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

इस पशु देखभाल कारोबार जायडस एएच का फोकस भारत और कुछ अन्य देशों पर था। जायडस एएच लगभग 700 लोगों को रोजगार देता है और हरिद्वार में इसका एक विनिर्माण संयंत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव