लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड इकाई की जांच-परख दो माह पूरी कर लेगा खरीदार:टाटा स्टील सीएफओ

By भाषा | Updated: November 17, 2020 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर टाटा स्टील के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कौशिक चटर्जी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी के नीदरलैंड के कारोबार को बेचने के काम में सम्पत्ति और देनदारी की जांच परख का काम दो माह में निपट जाएगा।

यूरोप में टाटा स्टील अपने इजमुइदेन स्टीलवर्क्स समेत नीदरलैंड कारोबार को बेचने के लिए स्वीडन की इस्पात कंपनी एसएसएबी के साथ चर्चा कर रही है। टाटा स्टील नीदरलैंड और टाटा स्टील ब्रिटेन को अलग करने की कार्रवाई चल रही है। इसके बाद दोनों कंपिनयों के लिए अगल अलग रणनीति अपनायी जाएगी।

चटर्जी ने कहा कि टाटा स्टील नीदरलैंड में सभी हितधारकों के साथ काम कर रही है। इसमें प्रबंधन बोर्ड और पर्यवेक्षक बोर्ड शामिल हैं। खरीदने वाले पक्ष ने कंपनी की सम्पत्ति और देनदारियों की विधिवत जांच शुरू कर दी है हालांकि कोविड-19 के दौर में यह थोड़ी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। इस काम को तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ दो महीने में हम कारोबार बिक्री की तय प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे और उस स्थिति में होंगे जहां कंपनी के मूल्यांकन, बिक्री पेशकश की रुपरेखा इत्यादि के बारे में जानकारी देने के लिए तैयार होंगे। तय प्रक्रिया के पूरा होने के बाद हम अंतिम वित्तीय लेनदेन, बातचीत और दस्तावेजी कामों की शुरूआत करेंगे।’’

पिछले हफ्ते कंपनी ने कहा था कि वह इसके लिए स्वीडन की एसएसएबी के साथ बातचीत शुरू कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट