लाइव न्यूज़ :

Budget 2024 Updates: "इनकम टैक्स स्लेब में कोई बदलाव नहीं", वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कहा..

By आकाश चौरसिया | Updated: February 1, 2024 12:10 IST

Open in App

Income Tax Slabs 2024-25: अंतरिम बजट पेश करने के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि इनकम टैक्स स्लैब में सरकार कोई बदलाव नहीं करने जा रही है। साथ ही निर्मला सीतारमण ने कहा कि शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिए एक गीगावाट अपतटीय पवन ऊर्जा क्षमता के लिये परियोजना को व्यावहारिक बनाने को लेकर वित्त सहायता दी जाएगी। वित्त मंत्री ने अनुमान जाहिर किया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार का अनुमान उधारी को छोड़कर कुल प्राप्तियां 27.56 लाख करोड़ रुपये रहने का संशोधित।

दूसरी तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को देश में दूध और दुग्ध (डेयरी) उत्पादन बढ़ाने की योजना की घोषणा की। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के साथ ही कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक है, लेकिन उत्पादकता कम है। भारत का दूध उत्पादन 2022-23 में 4 फीसदी बढ़कर 23.05 करोड़ टन हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि तिलहन उत्पादन के लिए आत्मनिर्भरता के लिए एक रणनीति विकसित की जाएगी। मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में मूल्यवर्धन और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास तेज किए जाएंगे। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार पात्र मध्यम वर्ग को अपना घर खरीदने या बनाने के लिए एक आवासीय योजना शुरू करेगी। सीतारमण ने चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार आर्थिक दृष्टिकोण भी अपनाएगी जो सतत विकास की सुविधा प्रदान करे और उत्पादकता में सुधार लाए। उन्होंने बजट पेश करते हुए एक करोड़ मकानों में प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली सुनिश्चित करने को ‘रूफटॉप सोलराइजेशन’ का भी उल्लेख किया, जिससे सालाना 15,000-18,000 रुपये की घरेलू बचत होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार मौजूदा अस्पताल बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करके और अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र और वहां के लोगों के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। 

टॅग्स :बजट 2024बजट 2024 उम्मीदें
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबजट 2026-27: जीएसटी की तर्ज पर सीमा शुल्क ढांचे में बड़े बदलाव हो?, 8वें वेतन आयोग की घोषणा की उम्मीद

कारोबारनौवां बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण?, जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी, तैयार कर रहे हैं लेखा-जोखा?

कारोबारBudget 2026 Expectations: नौकरी पर फोकस करें निर्मला सीतारमण?, फिक्की सर्वे में खुलासा, 1000 करोड़ रुपये का ड्रोन अनुसंधान एवं विकास कोष स्थापित करने का सुझाव

कारोबारBudget 2026 Expectations: बजट में आवास ऋण पर ब्याज कटौती की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कीजिए?, नारेडको ने कहा-रियल एस्टेट क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दो

कारोबारBudget 2026 Expectations: आगामी बजट के राहत और सुधार केंद्रित होने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?