लाइव न्यूज़ :

भारत के पहले बजट से ज्यादा तो अब फिल्में कमा लेती हैः बजट से जुड़ी 10 रोचक बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 31, 2018 15:56 IST

पहले बजट में खर्च के लिए कुल 197.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इतनी कीमत में तो आज दिल्ली-एनसीआर में एक अच्छा बंगला भी मुश्किल से मिलेगा। 'बाहुबली' फिल्म के चार दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी इस धनराशि से ज्यादा था।

Open in App

आम आदमी, व्यापारी और राजनेता; सभी की निगाहें 1 फरवरी को पेश होने वाले भारत के केंद्रीय बजट पर टिकी हुई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली सुबह 11 बजे संसद में मोदी सरकार का आखिरी पूर्णकालिक बजट पेश करेंगे। 1947 में भारत को आजादी मिली, उसके बाद देश में कुल 25 वित्त मंत्री हुए हैं। इन्होंने अबतक कुल 87 बजट (पूर्णकालिक/अंतरिम) पेश किए हैं। अरुण जेटली इस बार भारत का 88वां बजट पेश करेंगे। 

क्या आप जानते हैं कि देश का पहला बजट वित्त मंत्री आरके शंखमुखम चेट्टी ने पेश किया था। पहले बजट में खर्च के लिए कुल 197.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इतनी कीमत में तो आज दिल्ली-एनसीआर में एक अच्छा बंगला भी मुश्किल से मिलेगा। 'बाहुबली' फिल्म के चार दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी इस धनराशि से ज्यादा था।

भारत के केंद्रीय बजट से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य-

- भारत का पहले बजट का खर्च 197.39 करोड़ रुपये थे। इसमें से करीब आधा (46 प्रतिशत) हिस्सा डिफेंस सेक्टर को दिया गया था। यह रकम 92.74 करोड़ रुपये थी। उस वक्त देश की सीमाओं की सुरक्षा एक बड़ा लक्ष्य था।

- पहले बजट में इस बात पर भी सहमति बनी थी कि भारत और पाकिस्तान सितंबर-1948 तक एक ही करेंसी का इस्तेमाल करेंगे।

- 1948-49 में पहली बार अंतरिम बजट पेश किया गया। अंतरिम बजट अमूमन आम चुनाव से पहले छोटे समय के लिए पेश किया जाता है। पहला अंतरिम बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री भी आरके शंखमुखम थे।

- अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री हैं मोरारजी देसाई। उन्होंने 10 केंद्रीय बजट पेश किए हैं। इसके बाद पी. चिदंबरम का नंबर आता है। उन्होंने 9 बजट पेश किए। प्रणब मुखर्जी ने कुल 8 बजट पेश किए हैं। 

- 29 फरवरी को मोरारजी देसाई का जन्मदिन होता है जो चार साल में एकबार आता है। वो एकमात्र ऐसे वित्त मंत्री हैं जिन्होंने अपने जन्मदिन के दिन दो बार बजट पेश किया। 29 जनवरी-1964 और 29 फरवरी-1968 को।

- मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद 1969 में इंदिरा गांधी ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला। भारतीय इतिहास में वो एकमात्र महिला वित्त मंत्री रही हैं। 

- केंद्रीय बजट पेश किए जाने के 10-12 दिन पहले 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया जाता है। इसमें अधिकारियों और स्टॉफ के लिए बड़ी मात्रा में मिठाई बनाई जाती है। इसके बाद बजट से जुड़े अधिकारियों को नॉर्थ ब्लॉक में बंद कर दिया जाता है जहां बजट की प्रिंटिंग का काम होता है। बजट प्रकाशित करने का पूरा प्रॉसेस बेहद गुप्त रखा जाता है। 

- साल 1999 तक केंद्रीय बजट शाम में 5 बजे पेश किया जाता था। 1999 में एनडीए सरकार में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने परंपरा में बदलाव करते हुए इसे सुबह 11 बजे पेश किया। तब से आज तक यह सुबह 11 बजे ही पेश किया जाता है।

- साल 2016 तक केंद्रीय बजट फरवरी के आखिरी वर्किंग डे में पेश किया जाता था। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017 में इस परंपरा को बदला और 1 फरवरी को बजट पेश किया। इस साल भी 1 फरवरी को बजट पेश किए जाने की घोषणा की गई है।

 

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

क्रिकेटDDCA Election Results Out: रोहन जेटली को 1577 वोट और कीर्ति आजाद को 777 मत?, टीएमसी सांसद को अरुण जेटली के बेटे ने हराया, सभी पद पर रोहन गुट का कब्जा!

क्रिकेटDDCA Elections: 3748 सदस्य करेंगे वोट, रोहन जेटली-कीर्ति आजाद में मुकाबला?, 16 दिसंबर को रिजल्ट, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर कौन लड़ रहा

क्रिकेटIND vs BAN 2nd T20 Pitch Report: दिल्ली में आज भारत-बांग्लादेश का दूसरा टी20 मैच, बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या बॉलर बरसाएंगे कहर? जानें कैसी है पिच

कारोबारBudget 2024: अब तक पेश हो चुके हैं 5 ऐतिहासिक बजट, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को दिया आकर, जानें इनके बारे में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार6 दिसंबर से लागू, कर्ज सस्ता, कार और घर खरीदेने वाले को राहत, रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती

कारोबार500 किमी तक की उड़ान के लिए किराया 7,500, 500-1,000 किमी के लिए टिकट की कीमत 12,000 रुपये तय, जानें रेट लिस्ट

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

कारोबारIndiGo Crisis: 1000 से अधिक विमान कैंसिल?, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए टाइम टेबल

कारोबारईपीसी क्षेत्रः 2030 तक 2.5 करोड़ से अधिक नौकरी?, 2020 के बाद से भर्ती मांग में 51 प्रतिशत की वृद्धि