लाइव न्यूज़ :

बीएसई, एनएसई ने निवेशकों से कहा, 300 गतिहीन शेयरों में कारोबार करते समय सावधानी बरतें

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल शेयर एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई ने निवेशकों से 300 से अधिक ‘गतिहीन’ शेयरों में कारोबार करते समय सावधानी बरतने को कहा है। ‘इलिक्विड’ (गतिहीन) शेयर ऐसे शेयर होते हैं, जिनका कारोबार सीमित होता है जिसकी वजह से उन्हें आसानी से बेचा नहीं जा सकता।

निवेशकों के लिए ऐसे शेयरों में कारोबार जोखिम भरा होता है क्योंकि इनके लिए खरीदार मिलना मुश्किल होता है।

बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों ने बुधवार को इस बारे में एक जैसा सर्कुलर जारी करते हुए सदस्यों से कहा है कि ऐसे शेयरों में अपने लिए या अपने ग्राहकों की ओर से कारोबार करते समय अतिरिक्त जांच-पड़ताल करें।

बीएसई और एनएसई ने क्रमश: 299 और 13 इलिक्विड शेयरों की सूची जारी की है।

बीएसई द्वारा जारी सूची में गरवारे मैरीन इंडस्ट्रीज लि., मेफकॉम कैपिटल मार्केट्स लि., एकाम लीजिंग एंड फाइनेंस कंपनी, मारुति सिक्योरिटी लि., बेंगलूर फोर्ट फार्म्स लि., गुजरात इन्वेस्टा लि., गोलचा ग्लोबल फाइनेंस लि., वेरटेक्स सिक्योरिटीज लि., मुनोथ फाइनेंशियल सर्विसेज लि. और इंडो एशिया फाइनेंस शामिल है।

वहीं एनएसई की ओर से जारी सूची में बीकेएम इंडस्ट्रीज, बीएसईएल इन्फ्रास्ट्रक्चर रियल्टी, क्रिएटिव आई, यूरोटेक्स इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट्स, ग्रैंड फाउंड्री, जीटीएन टेक्सटाइल्स और होटल रग्बी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...