लाइव न्यूज़ :

पाबंदियों में ढील के साथ पटरी पर लौटने लगी ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:35 IST

Open in App

लंदन, 11 जून (एपी) ब्रिटेन में अप्रैल महीने में ‘लॉकडाउन’ पाबंदियों में ढील दिये जाने के साथ उसकी अर्थव्यवस्था में जुलाई 2020 के बाद से तीव्र गति से वृद्धि हुई है। इससे यह संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार अप्रैल महीने में अर्थव्यवस्था में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसका कारण दुकानों और सेवा प्रदाताओं को कामकाज शुरू करने की अनुमति देना है।

अप्रैल में कई महीनों बाद छात्रों ने स्कूल जाकर पढ़ाई की। वहीं होटल और रेस्तरां को भी ग्राहकों को बाहरी परिसर में सेवा देने की अनुमति दी गयी।

ब्रिटेन में नये कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी से कमी और टीकाकरण अभियान को तेजी से चलाये जाने के बाद पाबंदियों को हटाया गया है।

अप्रैल में दर्ज की गई वृद्धि के बावजूद, ब्रिटिश अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर फरवरी 2020 की तुलना में कम रही। उसी समय से देश में ‘लॉकडाउन’ लगाया गया था।

अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में केवल निर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन महामारी पूर्व स्तर से बेहतर रहा।

ऐसा अनुमान है कि आने वाले समय में ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी क्योंकि अन्य पाबंदियों को भी धीरे-धीरे हटाया जा रहा है।

बेरेनबर्ग बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री होल्गर श्मीडिंग ने कहा, ‘‘वसंत 2020 में ऐतिहासिक गिरावट के बाद, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है और वर्ष के अंत तक इसके महामारी पूर्व स्तर पर आने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हाल के आंकड़ों के रुझानों को देखते हुए, यह और भी जल्दी हो सकता है।’’

हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों को खोल दिया गया है और अन्य क्षेत्रों को माह के अंत तक फिर से खोले जाने की अनुमति देने की उम्मीद है। लेकिन हाल में संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, इसमें देरी हो सकती है।

लेकिन तेजी से चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान से नये संक्रमण पर काबू पा लिये जाने की उम्मीद है। अभी तक के जो संकेत है, संक्रमित लोगों में युवा आबादी है, जिन्हें अभी टीके की पहली खुराक लगनी बाकी है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पाबंदियों में आगे और ढील दी जानी है या नहीं, इस बारे में सोमवार को घोषणा कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव