लाइव न्यूज़ :

बॉश के संयुक्त प्रबंध निदेशक, सीएफओ श्रीनिवासन का इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर वाहन कलपुर्जा कंपनी बॉश लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसके संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) एस सी श्रीनिवासन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि श्रीनिवासन ने एक अप्रैल, 2022 से व्यक्तिगत कारणों से जल्दी सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनने और 31 दिसंबर, 2021 को बॉश लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में अपने वर्तमान पद से इस्तीफा देने के अपने निर्णय से अवगत कराया है।’’

चार्टर्ड अकाउंटेंट, श्रीनिवासन फरवरी, 2017 में बॉश लिमिटेड में शामिल हुए थे। उनके पास कॉरपोरेट रणनीति, ट्रेजरी, विलय और अधिग्रहण और निवेशक संबंधों से जुड़े मामलों में दो दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है।

उन्होंने बॉश समूह के भीतर भारत, सिंगापुर, ब्रिटेन और जर्मनी में काम किया।

बॉश में शामिल होने से पहले उन्होंने यूनिलीवर समूह के साथ भारत के साथ-साथ विदेश में 27 साल तक काम किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?