लाइव न्यूज़ :

बॉश का चौथी तिमाही मुनाफा छह गुना बढ़कर 482 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई वाहन कलपुर्जा निर्माता प्रमुख कंपनी, बॉश की बिक्री में भारी वृद्धि के चलते 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा छह गुना बढ़कर 482 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पहले 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी को 81 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

बॉश लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि चौथी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 3,218 करोड़ रुपये हो गयी, जो वित्तवर्ष 2019-20 की इसी अवधि में 2,237 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्तवर्ष 2020-21 में, कंपनी ने 481 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि वित्तवर्ष 2019-20 में 650 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी का परिचालन राजस्व इस दौरान 9,716 करोड़ रुपये रहा जो कि वित्तवर्ष 2019-20 में 9,842 करोड़ रुपये था।

बॉश के प्रबंध निदेशक सौमित्र भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘वर्ष 2020 के अप्रैल- मई में लगभग शून्य बिक्री का सामना करने के बावजूद, कृषि क्षेत्र, मुख्य रूप से ट्रैक्टर व्यवसाय की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।’’

उन्होंने कहा कि उद्योग में वित्तवर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही से लगातार सुधार के संकेत दिए हैं, हालांकि, बाजार में अनिश्चितताओं के कारण यह प्रभावित जरूर हुआ है।

कंपनी निदेशक मंडल ने एक जून, 2021 से कंपनी के चेयरमैन के रूप में मार्कस बामबर्गर की नियुक्ति को मंजूरी दी। उन्होंने बर्नहार्ड स्ट्रॉब की जगह ली, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर अपनी जिम्मेदारी के क्षेत्र में बदलाव के कारण 20 मई, 2021 से इस्तीफा दे दिया है।

निदेशक मंडल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व एमडी पवन कुमार गोयनका को 21 मई, 2021 से 20 मई, 2026 तक पांच साल की अवधि के लिए एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में एक अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त की भी घोषणा की। निदेशक मंडल ने भास्कर भट्ट को भी लीड स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी। उनकी नियुक्ति 21 मई 2021 से 31 मार्च 2024 तक के लिये की गई है। इसके साथ ही कंपनी ने एस वी रंगनाथ को दूसरी बार स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुकत एक जुलाई 2021 से तीन साल के लिये की गई है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्तवर्ष के लिए प्रत्येक 10 रुपये के शेयर पर 115 रुपये के लाभांश की सिफारिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव